क्या हर महीने सिर्फ ₹5000 निवेश करके करोड़पति बना जा सकता है? इसका जवाब है – हां, लेकिन इसके लिए धैर्य और समय दोनों जरूरी हैं। SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप ₹5000 की मासिक SIP शुरू करते हैं और आपको औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो करीब 27 साल में आपका फंड एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। इसमें खास बात यह है कि आपने जितना पैसा लगाया होगा, उससे कई गुना अधिक रिटर्न आपको मिलेगा।
ये भी पढ़े
ट्रंप का चीन को अल्टीमेटम: ईरान को हथियार दिए तो लगेगा 50 प्रतिशत टैरिफ, बढ़ा वैश्विक तनाव
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
वहीं, अगर बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है और आपको 15 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है, तो यह लक्ष्य केवल 23 साल में ही हासिल किया जा सकता है। यानी बेहतर रिटर्न आपके लक्ष्य को तेजी से पूरा करने में मदद करता है। हाल के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों का रुझान SIP की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मार्च महीने में SIP के जरिए कुल निवेश 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जो फरवरी से अधिक है। यह दर्शाता है कि लोग अब नियमित निवेश को लेकर जागरूक हो रहे हैं।
ये भी पढ़े
होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी: ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव
इक्विटी म्यूचुअल फंड में भी जबरदस्त निवेश देखने को मिला है। मार्च में इसमें 40,450 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया। खासकर फ्लेक्सी कैप, स्मॉल कैप और मिड कैप फंड्स में निवेशकों ने अधिक रुचि दिखाई। SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करता है। जब बाजार गिरता है, तो आपको अधिक यूनिट्स मिलती हैं और जब बाजार बढ़ता है, तो आपका निवेश तेजी से बढ़ता है। इसलिए अगर आप भी लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो SIP एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
