मुजफ्फरनगर-दादरी रैली से योगी-अखिलेश साधेंगे वेस्ट UP

Akhilesh Yogi

योगी-अखिलेश साधेंगे वेस्ट UP

अजय कुमार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब साल भर से कम समय बचा है। चुनाव की आहट ने नेताओं के चेहरों पर बेसब्री और भाषा में तीखापन दिखने लगा है। दादरी में सपा की रैली हो चुकी है और अब बीजेपी 13 को रैली करने जा रही है। मुजफ्फरनगर और दादरी दोनों जगह 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सीधी जीत दर्ज की, लेकिन समाजवादी पार्टी भी आगे की लड़ाई जीतने का दावा कर रही है। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कपिल देव अग्रवाल ने 49.6 फीसदी वोट के साथ रालोद के सौरभ से लगभग 18 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि सपा इस चुनाव में तीसरे स्थान पर थी। इसके बावजूद 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर करीब 25 हजार वोट से भाजपा को हरा दिया, जो दिखाता है कि क्षेत्र में जाट-किसान वोट भाजपा से थोड़ा फिसलकर सपा की ओर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार में BJP युग 

दादरी विधानसभा क्षेत्र में 2022 में भाजपा के तेजपाल सिंह नगर ने सपा के राज कुमार को 1.38 लाख वोट के विशाल अंतर से हरा दिया, जो यहां भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। हालांकि अखिलेश यादव की हालिया जनसभा और गुर्जर-दलित एकता के नारे यहां सपा के प्रयास को दर्शाते हैं कि वह गुर्जर वोट को भाजपा से अलग करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद दादरी में भाजपा की मजबूत जड़ें और बड़ा जीत का अंतर दिखाता है कि यहां पार्टी की राजनैतिक स्थिति अभी आक्रामक और अधिक दृढ़ बनी हुई है, जबकि सपा जनसभाओं और आंदोलन के जरिये मतदान समीकरण बदलने की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में BJP का छह माह में UCC, महिलाओं को तीन हजार महीना वाला मास्टरस्ट्रोक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, जाट और दलित बहुल 18 जिलों में 2022 विधानसभा चुनावों ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया था। यहां समाजवादी पार्टी ने अप्रत्याशित उछाल के साथ सबसे अधिक सीटें हासिल कीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दादरी में अखिलेश यादव की हालिया जनसभा और मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को होने वाली भाजपा की बड़ी रैली इसी क्षेत्रीय गोलबंदी का हिस्सा बन रही है। मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज जैसे इन जिलों में कुल 84 विधानसभा सीटें हैं। 2022 में सपा ने 35 सीटें जीतीं, जो 2017 के मुकाबले करीब दोगुनी हैं। भाजपा को मात्र 22 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल को सात और अपना दल को तीन सीटें हाथ लगीं। बहुजन समाज पार्टी चार सीटों तक सिमट गई।

ये भी पढ़ें

ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार,‘400 किलो यूरेनियम अब भी खतरा’-नेतन्याहू की नई चेतावनी

 

जाट बहुल जिलों जैसे मुजफ्फरनगर में सपा ने छह में से चार सीटें जीत लीं, जबकि भाजपा को महज एक मिली। बागपत में भी सपा ने तीन सीटें हथिया लीं। किसान आंदोलन का असर साफ दिखा, जहां जाट वोट सपा की ओर खिसके। दलित बाहुल्य क्षेत्रों में भी सपा ने 10 से अधिक सीटें ले लीं, खासकर मेरठ और बुलंदशहर में। भाजपा को गौतमबुद्धनगर और आगरा जैसे शहरी इलाकों में कुछ राहत मिली, लेकिन ग्रामीण इलाकों में हार का सामना करना पड़ा। यह प्रदर्शन पश्चिमी यूपी को सपा का गढ़ बनाने का संकेत देता है। भाजपा अब मुजफ्फरनगर रैली से जाट, किसान और दलित वोटों को फिर से एकजुट करने की कोशिश कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह गोलबंदी निर्णायक साबित हो सकती है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More