अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आज इस्लामाबाद में, JD वेंस समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे, पाकिस्तान में हाई अलर्ट

Untitled 3 copy 13

अमेरिका-ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय शांति वार्ता शुरू होने जा रही है।

इस ऐतिहासिक बातचीत से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जबकि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई इलाकों में सड़कों को सील कर दिया गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घालिबाफ कर रहे हैं, शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस कर रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ भी इस वार्ता में शामिल हैं। वाशिंगटन के अनुसार, यह बैठक दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक उच्च स्तरीय शांति वार्ता होगी।

पाकिस्तान निभा रहा मध्यस्थ की भूमिका

इस वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाक विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस्लामाबाद एयरबेस पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत विदेश मंत्री इशाक डार , नेशनल असेंबली अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अन्य शीर्ष अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। वार्ता को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई मुख्य सड़कों को सील कर दिया गया है, और नागरिकों से घरों में रहने की अपील की गई है। शहर में कर्फ्यू जैसे हालात देखे जा रहे हैं।

‘क्विक डील’ से बड़ी कूटनीतिक जीत की तैयारी में ट्रंप? होर्मुज को लेकर नई रणनीति पर नजर

READ MORE

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

 

ईरान की शर्तें और प्रस्ताव

ईरान ने वार्ता से पहले अपनी कुछ प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिनमें क्षेत्रीय संघर्षों की समाप्ति और अवरुद्ध संपत्तियों की रिहाई शामिल है। ईरानी पक्ष का कहना है कि अमेरिका के साथ पहले के अनुभवों में “असफलता और टूटे वादे” मिले हैं, इसलिए इस बार वार्ता को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

हाल ही में कतर में हुए हमलों और क्षेत्रीय तनाव ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। वहीं अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान के पास “कोई विकल्प नहीं बचा है” और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों को लेकर स्थिति जल्द बदल सकती है।

अहम बैठक पर दुनिया की नजर

इस्लामाबाद में हो रही यह शांति वार्ता वैश्विक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

Spread the love

One thought on “अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आज इस्लामाबाद में, JD वेंस समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे, पाकिस्तान में हाई अलर्ट”

Comments are closed.

Bhanu Saptami
homeslider Religion

भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य उपासना का विशेष पर्व, जानें महत्व, पूजा विधि और लाभ

Bhanu Saptami  भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो सप्तमी तिथि आती हैं, जब रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, तो उसे ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है। चूंकि रविवार सूर्य देव का दिन है और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए खास रहेगा रविवार, अचानक मिलेगी अच्छी खबर

Today’s Horoscope मेष  : नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय […]

Spread the love
Read More
Nepal
Crime News homeslider International

अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा […]

Spread the love
Read More