पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी, ‘रेड कारपेट’ बिछा इंतजार…लेकिन अनिश्चितता बरकरार

नया लुक डेस्क 

अमेरिका और ईरान के बीच हालिया युद्धविराम के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पाकिस्तान इस अहम बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी अनिश्चित बने हुए हैं।

रेड ज़ोन सील, हाई अलर्ट पर इस्लामाबाद

शांति वार्ता को देखते हुए इस्लामाबाद के रेड ज़ोन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संसद, सरकारी दफ्तरों, दूतावासों और बड़े होटलों की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके को लगभग छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने मेहमानों के लिए खोले दरवाजे

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान सहित सभी भागीदार देशों के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछा दिया है। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वार्ता में शामिल प्रतिनिधियों और पत्रकारों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाएगी। एयरलाइंस से भी ऐसे यात्रियों को बिना वीजा बोर्डिंग देने की अपील की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह अहम बैठक सेरेना होटल इस्लामाबाद में आयोजित की जानी है। होटल को कई दिनों के लिए पूरी तरह बुक कर लिया गया है और आम मेहमानों के लिए खाली करा दिया गया है। आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

ईरान ने वार्ता पर डाला संदेह

हालांकि, ईरान ने इस वार्ता को लेकर संशय पैदा कर दिया है। ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम के मुताबिक, इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। ईरान ने साफ किया है कि जब तक अमेरिका लेबनान में युद्धविराम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं करता, बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

होर्मुज विवाद से बढ़ा तनाव

इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूल रहा है और इसे तुरंत बंद करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

ईरान का सख्त संदेश

वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन वह अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा हालात को ईरान “युद्धविराम” नहीं मानता और उसकी “उंगलियां ट्रिगर पर हैं”।

International

म्यांमार के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में कीर्तिवर्धन ने लिया हिस्सा

   शाश्वत तिवारी नेपीडॉ। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। वह म्यांमार सरकार के निमंत्रण पर 8-11 अप्रैल तक म्यांमार के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने म्यांमार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और साथ ही भारत-म्यांमार सहयोग […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

UP फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़ नाम कटे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना […]

Read More
Entertainment homeslider National

मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के खिलाफ POCSO का केस दर्ज़

NCST ने केरलम और मध्य प्रदेश के DGP को दिल्ली तलब किया वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर सनसनीखेज खुलासा जांच में निकली नाबालिग रंजन कुमार सिंह महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में वो नाबालिग निकली है। मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान […]

Read More