KKR को बारिश से मिला राहत, लेकिन रहाणे की रणनीति ने खोली टीम की कमजोरी

ajinkya rahane 2 pti 1775527552

IPL 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला भले ही बारिश के कारण रद्द हो गया हो, लेकिन इस मैच ने टीम की रणनीति और कप्तानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि बारिश ने केकेआर को संभावित हार से बचा लिया। मैच से पहले ही मौसम खराब था और बारिश की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक चौंकाने वाला फैसला था। क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें

जून-जुलाई में टीम इंडिया का तगड़ा टी20 शेड्यूल, एक महीने में 10 मैच खेलेगी भारतीय टीम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रहाणे का यह फैसला उस समय और भी गलत साबित होता दिखा, जब टीम ने शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गंवा दिए। बल्लेबाज पिच पर सहज नजर नहीं आ रहे थे और गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। कैमरून ग्रीन, जिन्हें बड़ी कीमत में टीम में शामिल किया गया, एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उनका लगातार खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अगर मैच जारी रहता, तो केकेआर के लिए वापसी करना मुश्किल हो सकता था। पंजाब किंग्स के गेंदबाज शानदार लय में थे और मैच पर पकड़ बना रहे थे।

ये भी पढ़ें

बिना फिल्मी ट्रेनिंग के इंडस्ट्री में छाए राम गोपाल वर्मा, इंजीनियर से बने सफल डायरेक्टर

बुधवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ…आज का राशिफल

बारिश ने भले ही केकेआर को एक अंक दिला दिया हो, लेकिन इस मैच ने यह साफ कर दिया कि टीम को अपनी रणनीति और प्लेइंग इलेवन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आने वाले मुकाबलों में केकेआर को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, खासकर उनके प्रमुख खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वरना टीम को आगे और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Sports

मोहम्मद सिराज के चयन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाया भेदभाव का सवाल

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम में मोहम्मद सिराज के चयन को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस ने टीम चयन पर सवाल उठाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं, BJP […]

Read More
Sports

19 नवंबर की वो हार आज भी रुलाती है, जब ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा था करोड़ों भारतीयों का सपना

Indian Cricket: 19 नवंबर… यह तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस दिन का जिक्र होते ही करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की वो तस्वीरें ताजा हो जाती हैं, जब खिताब जीतने से महज एक कदम दूर टीम इंडिया का सपना टूट […]

Read More
Sports

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज में तहलका मचाएंगे भारत के ये पांच धुरंधर

IND vs NZ Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का रोमांच शुरू होने वाला है। भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को तड़के 3:30 बजे से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीरीज में टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने और जीत दर्ज करने पर होंगी। खास बात यह है कि T20 […]

Read More