टॉप कमांडर्स की शहादत से नहीं डगमगाएंगे ईरानी लड़ाके: सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

Untitled 2 copy 8

तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के शीर्ष कमांडर्स की हत्या के बाद कड़ा बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इससे देश की सैन्य शक्ति और लड़ाकों के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि “हमारे लड़ाके इन शहादतों से डगमगाने वाले नहीं हैं और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान IRGC के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल माजिद खादेमी की हत्या के बाद सामने आया है। खामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरान के सशस्त्र बलों की एकजुटता इतनी मजबूत है कि आतंकवाद और अपराध उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।

‘हमारा मोर्चा अटूट और अडिग’
अपने लिखित बयान में खामेनेई ने कहा कि माजिद खादेमी ने दशकों तक खुफिया और रक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “इस्लामी ईरान के योद्धाओं की अटूट कतारें और आत्म-बलिदान करने वाले सशस्त्र बल एक ऐसा मजबूत मोर्चा हैं, जिसे कोई भी ताकत दरका नहीं सकती। जिहादी आदर्शों के प्रति हमारा संकल्प अडिग है।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा गहराया: अमेरिका-इज़राइल की चेतावनी, ईरान में धमाकों से दहला तेहरान

सुबह उठते ही करें ये तीन योगासन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान और तनाव से दूर

खादेमी की मौत की पुष्टि तेहरान और इज़रायल दोनों की ओर से की गई है। इज़रायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने उन्हें इज़रायली नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं इज़रायली सेना ने कुद्स फोर्स की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट के कमांडर असगर बघेरी को भी मार गिराने का दावा किया है, हालांकि इस पर तेहरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चरम पर पहुंचा ईरान-इज़रायल-अमेरिका तनाव

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर है। फरवरी के अंत से जारी संघर्ष में इज़रायल द्वारा ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य और राजनीतिक चेहरों को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। हालांकि बढ़ते दबाव के बावजूद ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बातचीत और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए समयसीमा दे रहे हैं, लेकिन ईरान की ओर से अब तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अमेरिका चाहे तो “एक रात में ईरान को बर्बाद कर सकता है”, जिससे क्षेत्रीय तनाव और भी गहरा गया है।

Spread the love

New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका

शाश्वत तिवारी New Delhi:  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स मीटिंग (MLM) 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बदलावों को रेखांकित करते हुए उभरती और मध्यम शक्तियों (EMP) के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी रणनीतिक भूमिका पर विशेष […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

स्मार्त वैष्णव समाज कल रखेगा इंदिरा एकादशी व्रत

Lucknow: इंदिरा एकादशी का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से पितृ पक्ष (श्राद्ध के दिनों) में आता है, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बाकी एकादशियों से काफी अलग और विशेष माना जाता है। इस साल 2026 में इंदिरा एकादशी का व्रत छह […]

Spread the love
Read More