विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता से किया वादा किया पूरा

WhatsApp Image 2026 04 03 at 5.24.50 PM

विधायक   रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के लिए लगभग 27 करोड़ रूपए स्वीकृत ग्रामीणों में खुशी का माहौल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां। महराजगंज  महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा ग्राम सभा और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के अभाव में वर्षों से संपर्क मार्ग से कटे रहने वाले ग्रामीणों का संघर्ष अब रंग लाने लगा है।

तीन ओर घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में बरसात के महीनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। नदी उफान पर होती और गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता, जिससे लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इस समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के दौरान “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार तक कर दिया था। यह विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था। हालांकि नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वे दोबारा वोट मांगने नहीं आएंगे। उनके इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लगातार प्राथमिकता में रखते हुए शासन स्तर पर उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार मुलाकात कर लिखित अनुरोध किया और मामला सदन तक भी पहुंचाया । अब इस प्रयास का परिणाम सामने आया है। सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, जो लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगा और वर्षों से उपेक्षित ग्रामीणों को राहत देगा।

ये भी पढ़ें

इंडिगो के फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर सरकार अलर्ट, यात्रियों को मिल सकती है राहत

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिल्ली और राजस्थान में हुई जंग, आखिर RR ने मारी बाजी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिल्ली और राजस्थान में हुई जंग, आखिर RR ने मारी बाजी

Spread the love

Brijbhushan
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

राम मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, बृजभूषण के बयान ने बढ़ाई हलचल

Brijbhushan अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है, जिसने इस पूरे विवाद को और गर्मा दिया है। बृजभूषण ने सीधे तौर पर […]

Spread the love
Read More
Workers
homeslider Purvanchal

मनरेगा में बड़ा खेल? परसा सुमाली में मजदूरों की संख्या पर उठे सवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी विकासखंड नौतनवां के ग्राम सभा परसा सुमाली में मनरेगा के तहत चल रहे चकबंद कार्य में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मौके पर पहुंचे दो पत्रकारों ने कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों की संख्या को लेकर सवाल उठाए। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पत्रकारों और मजदूरों की […]

Spread the love
Read More
Police Recruitment
Purvanchal

DM और SP ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/मनोज कुमार त्रिपाठी Police Recruitment  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित परीक्षा केंद्र का उच्च […]

Spread the love
Read More