मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

Untitled 4 copy 2
  • न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश

नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और प्रेरित साजिश” करार देते हुए कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने और अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश थी। घटना उस समय हुई जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने तीन महिला अधिकारियों सहित सात न्यायिक अधिकारियों को बीडीओ कार्यालय में बंधक बना लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

10 बड़े प्वाइंट्स में समझें कोर्ट की सख्त टिप्पणियां

  1. कोर्ट ने कहा कि यह घटना न्यायिक अधिकारियों को डराने-धमकाने का घिनौना प्रयास है और अदालत के अधिकार को सीधी चुनौती है।
  2. यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि अधिकारियों का मनोबल गिराने और न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने की सोची-समझी चाल है।
  3. राज्य सरकार पर कर्तव्य की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कोर्ट ने पूछा कि सूचना के बावजूद सुरक्षित निकासी क्यों नहीं हो सकी।
  4. मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि रात 11 बजे तक जिला कलेक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे।
  5. कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेकर न्यायिक अधिकारियों में भय पैदा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
  6. पीठ ने चेतावनी दी कि यह मामला आपराधिक अवमानना के दायरे में आ सकता है और प्रशासन की “आपराधिक विफलता” सामने आई है।
  7. कोर्ट ने टिप्पणी की कि पश्चिम बंगाल अत्यधिक ध्रुवीकृत राज्य बन गया है, जहां हर कोई राजनीतिक भाषा बोलता है।
  8. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें पूरी घटना की जानकारी थी और वे रात 2 बजे तक स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
  9. कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर इस घटना की निंदा करने की अपील की।
  10. अदालत ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा के निर्देश दिए, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो या राष्ट्रीय जाँच एजेंसी से कराने पर विचार करने को कहा।

ये भी पढ़ें

होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख बेहद सख्त नजर आ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य प्रशासन की जवाबदेही और जांच प्रक्रिया पर खास असर पड़ सकता है।

AAP-Arvind kejriwal
Delhi homeslider

दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की रेड, बैंक लोन फ्रॉड में ऐक्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला समेत कई लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ED की टीमें दिल्ली के साथ-साथ गोवा में भी कई जगहों पर जांच कर […]

Read More
Hormuz
homeslider International

तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अब दुनिया के सामने एक नया खतरा खड़ा होता दिख रहा है। तेल और LPG सप्लाई पर असर के बाद अब इंटरनेट सेवाओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नीचे बिछी अंडरसी इंटरनेट केबल्स को लेकर […]

Read More
सासाराम
Bihar Crime News homeslider

सुबह-सुबह इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगते ही मची भगदड़, यात्रियों में दहशत बिहार में सोमवार की अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी में अचानक आग लग गई। घटना सासाराम स्टेशन पर हुई, जहां ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही बोगी से धुआं और लपटें उठने […]

Read More