हमारे चेहरे की त्वचा रोज़ की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण फीकी पड़ जाती है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक से आप घर पर ही स्किन को ताज़गी और ग्लो दे सकते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा की गंदगी निकालता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
ऑयली स्किन के लिए
ऑयली स्किन वालों को मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाना चाहिए। इसे चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट रखें और ठंडे पानी से धो लें। यह स्किन को फ्रेश बनाए रखता है और ऑयल को नियंत्रित करता है।
ये भी पढ़ें
औषधीय गुणों से भरपूर: जानें कैसे लहसुन के पत्ते आपके स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ड्राई स्किन के लिए
ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी में दूध, दही और एलोवेरा मिलाकर हाइड्रेटिंग फेस पैक बना सकते हैं। यह स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और ड्रायनेस की समस्या दूर करता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए
ग्लो पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे 10–15 मिनट चेहरे पर लगाएं और धो लें। रेगुलर इस्तेमाल से चेहरा सॉफ्ट, निखरी और चमकदार नजर आता है।
ये भी पढ़ें
नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान
टिप्स और सावधानियां
पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। चेहरे को साफ और क्लीन रखें। पैक धोने के बाद मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक न केवल स्किन को साफ करता है बल्कि इसे हेल्दी, ग्लोइंग और ताज़ा भी बनाता है। इसे हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है।
