भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ विदाई समारोह

WhatsApp Image 2026 03 31 at 9.11.26 PM

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं पाठ्य-सहगामी प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। छात्राएं शिल्पा, शालिनी और मुस्कान को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि नाथनगर क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा निहित है, जिसे सही मार्गदर्शन और परिश्रम से निखारा जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

सम्मान समारोह के उपरांत विद्यालय से विदा ले रहे वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक दोनों ही भावुक नजर आए और एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों आनंद प्रकाश भारती, प्रेमचंद वर्मा, राम आशीष, बद्री विशाल गौतम, अनीश यादव एवं विनय कुमार का विशेष योगदान रहा।

Politics Uttar Pradesh

कान्हा की नगरी बनेगी चुनावी रणनीति का गढ़, मथुरा में भाजपा का महामंथन

बैठक के तीन दिन बाद लखनऊ पहुंचेंगे PM मोदी 16 और 17 नवंबर को होगी दो दिवसीय चिंतन बैठक CM योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल नया लुक ब्यूरो Lucknow: यूपी की सियासत अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। एक तरफ BJP दो दिन बाद यानी 16 नवम्बर से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

STF को बड़ी सफलताः बलिया का 50 हजार का इनामी गुजरात से गिरफ्तार

बस्ती में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार बहराइच में चोर से मुठभेड़, सोना बरामद हरदोई में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश दबोचे चार जिलों में पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप नया लुक संवाददाता Lucknow: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। STF और जिला पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

छठ महापर्व:  सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद, DCP पूर्वी के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान

जगह-जगह पुलिस बल तैनात, इंस्पेक्टर चिनहट ने घाटों पर पहुंच कर लिया जायजा इस दौरान श्रद्धालुओं से और स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की ए अहमद सौदागर Lucknow:  छठ महापर्व पर किसी तरह का कोई खुराफात न कर सके इसके मद्देनजर DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में शनिवार […]

Read More