‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

Untitled 7 copy 18

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका एक “नए और समझदार शासन” के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि सैन्य कार्रवाई को समाप्त किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि बातचीत में प्रगति हो रही है, लेकिन यदि समझौता जल्द नहीं हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

सोशल मीडिया पर सख्त संदेश

ट्रंप ने अपने पोस्ट में स्पष्ट लिखा कि जरूरत पड़ने पर ईरान के बिजली संयंत्र, तेल के कुएं और Kharg Island जैसे अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक अमेरिका ने जानबूझकर इन ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है।

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट: ऊर्जा से ‘पानी के युद्ध’ तक: ईरान-इसराइल टकराव ने खाड़ी में बढ़ाया जल संकट, कुवैत पर हमले से हड़कंप

खार्ग द्वीप पर कब्जे का संकेत

इससे पहले एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र Kharg Island पर आसानी से नियंत्रण कर सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास कई विकल्प मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वहां सैन्य मौजूदगी भी कायम रखी जा सकती है।

तनाव बढ़ने से वैश्विक चिंता गहराई

पिछले एक महीने से जारी इस संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Strait of Hormuz बाधित होता है, तो इसका सीधा असर तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

दुबई पोर्ट के पास तेल टैंकर पर हमला: ईरान पर आरोप, समुद्र में बढ़ा तनाव

ओरेकल का बड़ा फैसला: 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी, AI तकनीक बनी वजह

ईरान की भी चेतावनी

वहीं ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर अमेरिकी सेना उसकी जमीन पर कदम रखती है, तो वह खाड़ी के अरब देशों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More