लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के करीब 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले चार दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें
गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
मौसम विभाग ने आंधी के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। आज जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, गोरखपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, प्रयागराज, मेरठ, मऊ, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र और वाराणसी समेत कई अन्य जिले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
मौसम विभाग की सलाह: खुले स्थानों पर जाने से बचें, आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर रहें।
