ODI वर्ल्ड कप 2027: ICC रैंकिंग से तय होंगी टीमें, साउथ अफ्रीका से टॉप-9 को मिलेगा मौका

odi world cup trophy 2 afp 1774335295

आगामी ICC क्रिकेट विश्व कप 2027 को लेकर तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। हालांकि अभी तक टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल और सभी टीमों की सूची सामने नहीं आई है, लेकिन क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को लेकर स्थिति साफ होती जा रही है। इस बार वनडे विश्व कप की खास बात यह है कि इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामिबिया संयुक्त रूप से करेंगे।

आईसीसी के नियमों के अनुसार, विश्व कप में 8 टीमें सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वनडे रैंकिंग के आधार पर चुनी जाएंगी। इसके लिए एक कटऑफ तारीख तय की जाएगी, उस समय जो टीमें टॉप 8 में होंगी, वे सीधे क्वालीफाई कर लेंगी। हालांकि, यहां एक दिलचस्प मोड़ सामने आया है। मौजूदा रैंकिंग में साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर है और वह मेजबान भी है। चूंकि मेजबान टीम को पहले से ही सीधी एंट्री मिलती है, ऐसे में रैंकिंग के जरिए टॉप 8 के बजाय टॉप 9 टीमों को मौका मिल सकता है। इस स्थिति से उन टीमों को राहत मिलती दिख रही है जो रैंकिंग में 8वें और 9वें स्थान के आसपास हैं। फिलहाल नौवें बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम स्थान पर है, जबकि वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम दसवें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

क्रांतिकारी गीतों की गूंज से याद किए गए भगत सिंह, संगीतमय नाटिका ने बांधा समां

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यदि कटऑफ के समय तक बांग्लादेश अपनी स्थिति बनाए रखता है, तो उसे सीधे विश्व कप में जगह मिल सकती है। वहीं वेस्टइंडीज को रैंकिंग सुधारने की जरूरत होगी, वरना उसे क्वालीफायर खेलना पड़ सकता है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम भले ही रैंकिंग में 11वें स्थान पर है, लेकिन मेजबान होने के कारण उसे सीधे एंट्री मिल चुकी है। वहीं नामीबिया की स्थिति थोड़ी अलग है, क्योंकि वह फुल मेंबर नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफायर के जरिए ही मौका मिलेगा।कुल मिलाकर, आने वाले महीनों में टीमों की रैंकिंग में बदलाव इस बात को तय करेगा कि कौन सी टीम सीधे विश्व कप खेलेगी और किसे क्वालीफायर का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई गोवर्धन परिक्रमा

Spread the love

Sports

शाकिब अल हसन की वापसी की उम्मीद बढ़ी, सुरक्षा मिलने पर बांग्लादेश लौटने को तैयार

शाकिब अल हसन की वापसी की तैयारी, बोले- सुरक्षा मिली तो बांग्लादेश लौटूंगा; 2027 वर्ल्ड कप खेलना लक्ष्य ढाका: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने लंबे समय बाद अपने क्रिकेट भविष्य और देश वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। करीब दो साल से विदेश में रह रहे शाकिब ने कहा है कि […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
International Sports

रिटायरमेंट के बाद नहीं रुके अजिंक्य रहाणे, स्टीव वॉ के बुलावे पर यूरोप में खेलेंगे क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे ने शुरू की नई क्रिकेट पारी Ajinkya Rahane ETPL: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने करियर की नई शुरुआत कर दी है। संन्यास के दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ का एक फोन आया, […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka warm-up match
Sports

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

India vs Sri Lanka warm-up match : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वार्म-अप मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका-XI ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट पर 363 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक केशरा नुवांथा और […]

Spread the love
Read More