न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला: IPL की तर्ज पर शुरू होगी नई T20 लीग ‘NZ20’

21 साल पुराने फॉर्मेट में बदलाव, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास मंच वेलिंगटन । न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) ने घरेलू क्रिकेट को नया रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी आधारित नई टी20 लीग ‘NZ20’ शुरू करने का फैसला किया है, जिसे घरेलू क्रिकेट में प्राथमिकता दी जाएगी। टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए NZC ने यह रणनीतिक निर्णय लिया है। इस फैसले का उद्देश्य न्यूजीलैंड के क्रिकेट ढांचे को मजबूत करना और युवा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखार सकें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

21 साल पुराने ‘सुपर स्मैश’ में बदलाव की तैयारी

न्यूजीलैंड में पिछले दो दशकों से Super Smash टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसी लीगों की सफलता को देखते हुए अब NZC ने बदलाव का मन बनाया है। NZC की चेयरपर्सन डायना पुकेटापु-लिंडन ने बताया कि बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) के मॉडल और अपनी नई लीग ‘NZ20’ को लेकर गहन चर्चा की है। इसके बाद घरेलू पहचान को बरकरार रखते हुए आधुनिक फॉर्मेट अपनाने का निर्णय लिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग

युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

डायना पुकेतापु-लिंडन ने कहा कि यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक रोमांचक दौर है। “हम ऐसा मॉडल चाहते हैं जो हमारे क्रिकेट के हित में सबसे बेहतर हो। NZ20 लीग न सिर्फ आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड-क्लास मंच भी उपलब्ध कराएगी।
बढ़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट की ग्लोबल वैल्यू डेलॉयट (Deloitte) की रिपोर्ट और स्टेकहोल्डर्स से चर्चा के बाद NZC इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट की वैश्विक ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। महिला टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत और पुरुष टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन ने इसकी छवि को और मजबूत किया है। हालांकि, ‘NZ20’ को लेकर अंतिम आधिकारिक मंजूरी अभी बाकी है। फिलहाल बोर्ड की प्राथमिकता इस नई लीग के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को पूरा करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Sports

MI में कप्तानी पर सस्पेंस: क्या सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कमान? श्रीकांत के बयान से मची हलचल

पूर्व दिग्गज का बड़ा सुझाव-हार्दिक पांड्या की जगह सूर्या को बनाएं कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर मंथन के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जा […]

Read More
Sports

PSL 2026 पर संकट के बादल: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा पर सरकार सख्त

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। बांग्लादेश सरकार ने अपने खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। खेल मंत्री अमीनुल हक ने साफ कर दिया है कि यदि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता सामने […]

Read More
Sports

‘एक खोका, दो खोका चार खोका’ पर थिरके रोहित शर्मा, डांस वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट आयोजित किया, जिसमें टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। 21 मार्च को हुए इस फैन मीट में रोहित का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां वह […]

Read More