भारतीय दूतावास के ‘नमस्ते पेरू’ मेले में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Image 2026 03 23 at 5.19.28 PM

   शाश्वत तिवारी

लीमा। पेरू में भारतीय दूतावास द्वारा ‘नमस्ते पेरू’ नामक एक भव्य सांस्कृतिक और व्यापारिक मेला आयोजित किया गया। इस मेले में भारतीय मूल के नागरिकों के अलावा स्थानीय लोगों का एक बड़ा हुजूम उमड़ा। चेरेटी फेयर के तौर पर आयोजित यह कार्यक्रम पेरू में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन में विभिन्न इवेंट्स शामिल रहे, जिनमें हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेरू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, इवेंट में 33,600 से अधिक लोग शामिल हुए। “मेरे सपनों का भारत”, भारतीय पर्यटन स्थलों और देशव्यापी स्कूली चित्रकला प्रतियोगिता से चुनी गई कलाकृतियों की 15-दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं एक रक्षा प्रदर्शनी भी देखने को मिली, जिसमें आधुनिक भारतीय तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जिसमें तेजस लड़ाकू विमान और उन्नत हेलीकॉप्टर शामिल थे। सामुदायिक सहयोग की बात करें तो आर्थिक योगदान के अलावा, उपस्थित लोगों को स्वयंसेवी अग्निशामकों के लिए प्राथमिक उपचार सामग्री और सफाई से जुड़े उत्पाद दान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

ये भी पढ़ें

महंगाई का झटका: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 25% तक महंगे, ‘ चार डे वर्किंग वीक’ की तैयारी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पेरू स्थित भारतीय दूतावास ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, पेरू के मिराफ्लोरेस स्थित केनेडी पार्क में आयोजित “नमस्ते पेरू” चैरिटी मेले के दूसरे संस्करण में, पूरे दिन के दौरान 33,600 से अधिक लोग भारतीय दूतावास से जुड़े। रंग-बिरंगी परंपराओं से लेकर अविस्मरणीय स्वादों और अनुभवों तक, ‘नमस्ते पेरू’ ने दिलों को सचमुच एक खास अंदाज़ में जोड़ा। आयोजन सुबह से लेकर रात तक जारी रहा और इस दौरान राजधानी शहर लीमा के मिराफ्लोरेस स्थित ऐतिहासिक म्युनिसिपल पैलेस दोनों देशों के झंडों के रंगों से जगमगा उठा। इस तरह यह भारत और पेरू के बीच दोस्ती और भाईचारे का एक सशक्त प्रतीक बन गया।

ये भी पढ़ें

दरोगा पर रिश्वत का आरोप, पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी, CCTV में कैद हुई पूरी कहानी

 

इस मौके पर भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल ‘एक ज़िला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की प्रदर्शनी भी देखने को मिली, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के खास उत्पाद दिखाए गए। बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भारतीय दूतावास इस तरह के कार्यक्रम पहले भी आयोजित करता रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और पेरू के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में सहयोग देना भी है। इस वर्ष के मेले से प्राप्त समस्त आय पेरू के ‘जनरल कॉर्प्स ऑफ़ वॉलंटियर फायरफाइटर्स’ को दान की गई है।

ये भी पढ़े

 

 लखनऊ में बदल रहा है बिजली का सिस्टम, अब पहले बैलेंस फिर बिजली

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

Spread the love

Iran
homeslider International

गुप्त स्थान पर हुई मुलाकात! सुप्रीम लीडर को लेकर ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

Iran के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में देश के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से सीधे बातचीत करना “बहुत मुश्किल” है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश के नेतृत्व में उनकी मौजूदगी ईरान के लिए ताकत का बड़ा स्रोत है और मौजूदा संकट के दौर में उनका मार्गदर्शन बेहद […]

Spread the love
Read More
Colombo
International

कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

शाश्वत तिवारी Colombo : विदेश सचिव विक्रम मिसरी श्रीलंका के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना है। अपनी इस संक्षिप्त लेकिन अत्यंत व्यस्त […]

Spread the love
Read More
SpaceX Rocket Moon Crash
International Science & Tech

अंतरिक्ष में भटकता SpaceX रॉकेट का टुकड़ा चंद्रमा से टकराया

आज होगा चांद पर बड़ा धमाका SpaceX Rocket Moon Crash: अंतरिक्ष की दुनिया में बुधवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब SpaceX के फाल्कन-9 रॉकेट का एक हिस्सा चंद्रमा की सतह से जा टकराया। करीब 4,000 किलोग्राम वजन वाले इस रॉकेट के टुकड़े के टकराने से चांद की सतह पर बड़ा गड्ढा बनने […]

Spread the love
Read More