महुली शराब दुकान विवाद गरमाया: आबकारी विभाग की ‘क्लीन चिट’ पर तहसील दिवस में उठे सवाल

Untitled 8 copy 7

महुली शराब दुकान विवाद गरमाया:

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। जनपद के महुली क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को तहसील दिवस में यह मामला एडीएम के समक्ष उठाया गया, जहां शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। दरअसल, आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद जिला आबकारी विभाग ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसमें दुकान को नियमों के अनुरूप बताते हुए ‘क्लीन चिट’ दे दी गई है।

विभाग का पक्ष: “नियमों के अनुरूप है दुकान”

नियमों का पालन: क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक की जांच के अनुसार दुकान ‘उत्तर प्रदेश आबकारी नियमावली 1968’ के नियम 5(4)(क) के तहत तय सभी दूरी मानकों पर खरी उतरती है।

राजस्व का आधार: इस दुकान से सरकार को सालाना 2.45 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो रहा है।

शांतिपूर्ण संचालन: पिछले तीन वर्षों में दुकान के खिलाफ महुली थाने में कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं है।

शिकायतकर्ता का आरोप: “जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रहा विभाग”

ये भी पढ़ें

भाजपा सरकार में बर्बाद हो गया किसान: अखिलेश यादव

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

शिकायतकर्ता एडवोकेट सविता त्रिपाठी ने विभाग की रिपोर्ट को खारिज करते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है, आबकारी विभाग केवल कागजी दूरी और राजस्व को प्राथमिकता दे रहा है। स्थानीय महिलाओं और राहगीरों को जो मानसिक और सामाजिक परेशानी झेलनी पड़ती है, उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं और न्याय के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगी।

बढ़ सकता है विवाद

तहसील दिवस में दोबारा मामला उठने के बाद अब यह विवाद और तूल पकड़ सकता है। स्थानीय स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर लोगों में असंतोष देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में प्रशासन पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

Spread the love

Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More
Bajrang Dal
Purvanchal

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More