- पीएम और सीएम के क्षेत्र में खुलेआम हो रही हत्याएं
- प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से शुरू कर दी अफसरों की सेटिंग
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गयी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में खुलेआम हत्यायें हो रही है। भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
डिएगो गार्सिया पर मिसाइल से हड़कंप: ईरान की बढ़ती ताकत पर अमेरिका में बहस तेज
भाजपा सरकार में हथेली गर्म, पुलिस नर्म की स्थिति है। यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारें जहां-जहां है वहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्य सभा में नंगा कर देंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
आखिर कौन दोषी है गोरखपुर में पीड़ित की बेटी के आरोप लगता है सच हैं। आरोपी को थाने से छोड़ दिया। तहरीर से नाम हटा दिया गया। केवल गोरखपुर में ही नहीं वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गयी। बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गयी थी कि जान को खतरा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मथुरा में संत की हत्या हो गयी। प्रशासन क्या कर रहा था? यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को हटाए बिना कानून-व्यवस्था नहीं सुधर सकती है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर बांट दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से अधिकारियों की सेटिंग शुरू कर दी है। बंगाल में भाजपा चाहे जो कर ले, चाहे जितने अधिकारी बदल दें वहां ममता बनर्जी जी फिर चुनाव जीतेंगी।
