- “डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल!
- पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप
- बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर
लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल डॉक्टर फार्मासिस्ट और जेल के अंदर की खान-पान और चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हकीकत यह है कि पांच दिनों में दो बंदियों की मौत ने जेल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट बीमार बंदियों का उपचार करने के बजाए स्वस्थ बंदियों के लिए स्पेशल डाइट लिख कर वसूली करने में जुटे हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की बुलंदशहर जेल में माह के पहले सप्ताह एक और विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिछले सिर्फ पांच दिनों के अंदर जेल यह दूसरी मौत है। जिसने जेल अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। लगातार हो रही इन मौतों ने अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें
यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण
सूत्र बताते है गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र निवासी मैजुद्दीन को थाना ककोड़ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में बीते 3 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया है कि बंदी की अचानक तबियत खराब हो गई। बंदी को उपचार के लिए पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बंदी की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ने गई। इसके बाद उसे आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की माने तो बंदी की मौत जेल में ही हो गई थी। बीते 5 दिनों के अंदर जेल में यह दूसरी थी। बीते 6 महीनों में जेल के अंदर यह छठी मौत है। उधर इस संबंध में जब मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी जेल सुभाष शाक्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई।
रहस्यमय बनी जेल में विचाराधीन बंदी की मौत
गैर इरादातन हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध विचाराधीन मैजुद्दीन की मौत का रहस्य अभी भी बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार अचानक तबीयत गंभीर होने पर बंदी को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। जेल से अस्पताल पहुंचे बंदी के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। मौत की असली वजह क्या है, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
