साहित्य-संगीत, चिकित्सा, खेल, न्याय, शौर्य के लिए 26 महिलाएं हुई सम्मानित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दादी मूर्ति देवी एवं माता मालती देवी की याद में आज महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला सम्मान समारोह में फूलन देवी, जिन्हें समाजवादी पार्टी ने सांसद बनाया था, उनके नाम पर भी सम्मान दिया गया। सामाजिक न्याय की दृष्टि से यह सम्मान ऐतिहासिक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में साहित्य-संगीत, चिकित्सा, खेल, न्याय, जनजागरण, शौर्य, पत्रकारिता, हस्तशिल्प, शिक्षा, दलित विमर्श के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 26 महिलाओं को सम्मानित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

पंकज चौधरी का अब तक का कैसा रहा राजनीतिक सफर

समारोह में जनजागरण के लिए ऊदा देवी झलकारी बाई सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ता रोशनी, खेल के क्षेत्र में रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से क्रिकेटर पूनम यादव, जनआंदोलन के लिए महावीरी देवी बाल्मीकी सम्मान से ममता गौतम, साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए बेगम हजरत महल सम्मान से सुमन पाण्डेय और बुशरा, शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई-शेख फातिमा सम्मान से डॉ. रीता चौधरी और कहकशां अरबी, पर्यावरण के लिए अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से डॉ. सुनीता यादव, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. रमा यादव सम्मान से डॉ. नय्यरा शकील, विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. कमर रहमान, वकालत के क्षेत्र में लीला सेठ सम्मान से नंदिनी वर्मा, संगीत के क्षेत्र में बेगम अख्तर सम्मान से अनीता गौतम और सुनीता झींगरन को सम्मानित किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा को हटाए बिना नहीं सुधर सकती कानून-व्यवस्था: यादव

पीएम और सीएम के क्षेत्र में खुलेआम हो रही हत्याएं प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से शुरू कर दी अफसरों की सेटिंग लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गयी है। प्रधानमंत्री और […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

पंकज चौधरी का अब तक का कैसा रहा राजनीतिक सफर

2029 और 2034 लोकसभा चुनाव में भी पंकज चौधरी के मुकाबले में कोई नहीं ? पंकज चौधरी के लिए 2027 का विधानसभा चुनाव सबसे बड़ी चुनौती उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महराजगंज लोकसभा सीट से 7 बार के सांसद पंकज चौधरी ने यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

कोर्ट में राहुल गांधी का नागरिकता विवाद, कांग्रेस का सियासी हंगामा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की नागरिकता पर सुनवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस ने देश में राजनीतिक हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस गांधी परिवार के बिना हमेशा अधूरी रही है। पूरी पार्टी गांधी परिवार के इर्द-गिर्द सिमटी रहती है। यही वजह है कि बिना देरी […]

Read More