सोने की कीमतों में भारी गिरावट की उम्मीद: कीमतें हो सकती हैं ₹1.27 लाख तक

22767 gold price

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक समय यह सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता था।  वहीं अब इसकी कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन रही है। हाल ही में सोने का भाव ₹1,60,000 के आसपास पहुंच गया था। लेकिन अब यह गिरकर ₹1,44,825 तक आ गया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अभी और जारी रह सकती है। वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक दबावों को देखते हुए भारतीय बाजार में सोने की कीमत ₹1,27,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें

ईद-उल-फित्र पर विराज सागर दास का संदेश: भाईचारे और खुशहाली की दी शुभकामनाएं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। तेल महंगा होने से परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ती है, जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोने पर दबाव डाला है। डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटने लगती है।

ये भी पढ़ें

15 साल की फैनी ने टी20 में मचाया धमाल, पहली ही पारी में रचा इतिहास

 

ब्याज दरों का बढ़ना भी एक महत्वपूर्ण कारण है। जब केंद्रीय बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाते हैं, तो निवेशक सोने के बजाय अन्य निवेश विकल्पों जैसे बॉन्ड या बैंक डिपॉजिट को प्राथमिकता देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सोने का बाजार करेक्शन फेज में है। शॉर्ट टर्म में कीमतें ₹1,40,000 से ₹1,47,000 के बीच रह सकती हैं, लेकिन अगर मौजूदा हालात जारी रहते हैं तो कीमतों में और गिरावट संभव है।

ये भी पढ़ें

‘अमेरिका का साथ पड़ा भारी तो चुकानी पड़ेगी कीमत’: ईरान की ब्रिटेन को खुली चेतावनी

Spread the love

Sona Sasta Hua
Business

Sona Sasta Hua: लगातार गिर रहे सोने के दाम, चांदी भी सस्ती

Sona Sasta Hua : सोने की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय कमोडिटी मार्केट (MCX) में 19 जून को सोने का भाव गिरकर लगभग 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यह गिरावट लगातार दूसरे दिन दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों में हलचल बढ़ गई है। पिछले […]

Spread the love
Read More
Business

अब तेजी से बदल जाएगा JIO का नेटवर्क, AGM में हुआ तय

कई LEO सेटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में JIO करीब 27 करोड़ नए निवेशकों को लाने की तैयारी कई LEO सेटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में JIO करीब 27 करोड़ नए निवेशकों को लाने की तैयारी नया लुक ब्यूरो Reliance AGM 2026 : भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी बन चुकी रिलायंस जिओ अपने साथ […]

Spread the love
Read More
Business

FSSAI की सख्ती: होटल व रेस्टोरेंट में फूड-ग्रेड बर्तन-औजार ही मान्य

FSSAI Order : रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में खाने की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर के सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के लिए नया और सख्त निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब केवल फूड-ग्रेड, जंग-रोधी और […]

Spread the love
Read More