गणगौर पूजा आज: सुहाग, सौभाग्य और मनोकामनाओं का पावन पर्व

Untitled 1 copy 19
राजेन्द्र गुप्ता

सनातन धर्म में गणगौर व्रत का विशेष महत्व है। इसे तृतीया तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन दिन देवी गौरी और भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत खासतौर पर विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस वर्ष गणगौर पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें

आत्मबल और तप की देवी: मां ब्रह्मचारिणी का जीवन मंत्र

गणगौर पूजा तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 21 मार्च 2026 को प्रातः 02:31 बजे से आरंभ होकर रात्रि 11:57 बजे तक रहेगी। ऐसे में शनिवार, 21 मार्च को गणगौर व्रत और पूजा का विशेष विधान किया जाएगा।

गणगौर पूजा-विधि

गणगौर के दिन महिलाएं प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं। इसके बाद मिट्टी या लकड़ी की ईसर-गौर (भगवान शिव और माता पार्वती) की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पूजा के दौरान सुहाग सामग्री जैसे चुनरी, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ी आदि अर्पित की जाती हैं। रोली, अक्षत, पुष्प और जल से विधिवत पूजन किया जाता है। महिलाएं पारंपरिक गणगौर गीत गाती हैं और अंत में प्रसाद अर्पित कर परिवार में वितरित करती हैं। कई स्थानों पर इस अवसर पर भव्य शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं।

ये भी पढ़ें

चेटीचंड आज: सिंधी नववर्ष का शुभारंभ, भगवान झूलेलाल की भक्ति में डूबा देश

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

गणगौर का महत्व

गणगौर पर्व वैवाहिक सुख, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है, जबकि विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। विशेषकर राजस्थान में यह पर्व अत्यंत धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है, जहां महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गीत-नृत्य के साथ इस उत्सव को जीवंत बनाती हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More