युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। भारतीयों को निकालने के लिए कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक करीब 2.44 लाख भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। युद्ध के बीच फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए एक ओर जहां भारत सरकार पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व के तमाम देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ संपर्क में है, वहीं दूसरी ओर विदेशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे हैं।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि लगभग 700 भारतीय नागरिक ईरान से जमीनी रास्ते के जरिए आर्मेनिया और अजरबैजान पहुंच चुके हैं, जहां से वे भारत लौट रहे हैं। उन्होंने कहा ईरान गए 284 तीर्थयात्री भी सफलतापूर्वक आर्मेनिया पहुंच गए हैं। इनमें से 130 तीर्थयात्री आज दिल्ली पहुंचेंगे। जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय है और भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले फोन और ईमेल की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

ये भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बन सकता है महराजगंज जिले का रामग्राम बौद्ध स्थल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कतर एयरवेज़ की उड़ानों के जरिए 1,600 से अधिक भारतीयों की निकासी में सहायता की है। दूतावास ने सूचित किया कि वह सऊदी अरब के लिए अस्थायी ट्रांज़िट वीज़ा की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे उन लोगों को मदद मिलेगी, जो सलवा सीमा के रास्ते ज़मीनी मार्ग से भारत लौटना चाहते हैं। दूतावास ने कहा कि उनका कार्यालय आने वाले पूरे हफ़्ते खुला रहेगा, ताकि पासपोर्ट जारी करने सहित अन्य कांसुलर सेवाएं प्रदान की जा सकें।  इसके अलावा दूतावास ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में यह भी बताया कि कार्यालय के सहयोग से चल रहे राहत कार्यों के तहत, कतर में रहने वाले भारतीय मछुआरा समुदाय के सदस्यों को सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया क्षेत्र में भारतीय मिशन चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। 16 मार्च को यूएई से भारत के लिए लगभग 65 उड़ानें संचालित हुईं, जबकि मंगलवार को करीब 70 उड़ानों के संचालन की उम्मीद है। ओमान से भी भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें जारी हैं।

अश्लील गीतों पर रवि किशन का बड़ा बयान, बोले- बिना भद्दे सीन्स के भी कमाए करोड़ों

homeslider International

ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर लगी आग ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या यह हादसा था या अंदरूनी साजिश? अमेरिकी नौसेना इस बात की जांच कर रही है कि कहीं जहाज़ पर तैनात कुछ सैनिकों ने अपनी […]

Read More
Entertainment homeslider

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

नया लुक डेस्क सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More