PSL 2026 से पहले खिलाड़ियों में तनाव, विदेशी खिलाड़ी नहीं आएंगे पाकिस्तान

pakistan super league 1 1773821956

PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से करने जा रहा है। इस बार लीग में 6 की बजाय कुल 8 टीमें भाग लेंगी और फाइनल सहित कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विदेशी खिलाड़ियों के बीच भारी असंतोष और भगदड़ की स्थिति बन गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान आने से पहले चेतावनी दी है। इसके चलते कई विदेशी खिलाड़ी अपनी सहभागिता से पीछे हट रहे हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ खेलना तय किया था, लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने PSL से हटकर आईपीएल 2026 का विकल्प चुना। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

सरकार का बड़ा कदम: हर फ्लाइट में 60% सीटें फ्री, सस्ते हवाई किराए का रास्ता साफ

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्पेंसर जॉनसन, जिन्हें क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम में शामिल किया गया था, ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए PSL से नाम वापस ले लिया। वहीं, वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद मिडिल ईस्ट की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए PSL में खेलने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अब आईपीएल 2026 में खेल सकते हैं। इसी तरह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स और नामीबिया के खिलाड़ी डेविड वीजे भी PSL से नाम वापस लेने वालों में शामिल हैं। इंग्लैंड टीम के लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैरी ब्रूक को लाहौर कलंदर्स ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने भी खेलने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें

सोने और चांदी के भाव में उछाल: जानिए आज कितना महंगा हुआ पीली और सफेद धातु

 

इस बार PSL में अफगानिस्तान के किसी खिलाड़ी को खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, सादिकुल्लाह अटल और फजहलक फारुकी ने पहले ऑक्शन में नाम दिया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया। वहीं, पेशावर जाल्मी द्वारा सीधे साइन किए गए रहमनुल्लाह गुरबाज ने भी PSL में खेलने से इनकार किया। इस स्थिति ने लीग की तैयारी और रोमांच को प्रभावित किया है। पीएसएल आयोजकों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है कि विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति फैंस और प्रतिस्पर्धा दोनों पर असर डाल सकती है। आगामी मुकाबलों में टीमों का प्रदर्शन और विदेशी खिलाड़ियों की संख्या अब देखना रोचक होगा।

Sports

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के फैसले पर नाराजगी जताई है। इरफान के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More
Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Read More