देहरादून में गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’ कर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून। रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा के लिए निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन ने बैरिकेटिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें

यूपी में मौसम ने ली करवट, राजधानी समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी “अंत्येष्टि” की। इस दौरान धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी और सब्जी बनाते हुए यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण गरीब परिवारों को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाद में वहीं बनी रोटी-सब्जी लोगों को खिलाकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम जनता, विशेषकर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गैस की कीमतें बढ़ाकर महिलाओं की रसोई पर सीधा असर डाल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें

ग्राम बघौरा में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

Uttarakhand

उत्तराखंड में दुष्कर्म से बचने के लिए शिक्षिका ने जंगल में छुप कर गुजारी रात

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली के शाहदरा इलाके की एक निजी स्कूल शिक्षिका के साथ टैक्सी चालक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक दीपक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में अब कांग्रेस के जमाने की नीतिगत अपंगता नहीं : यशपाल आर्य

देहरादून। प्रदेश का चतुर्दिक विकास हो रहा है।सब नियमों के अनुरूप हो रहा।कांग्रेस के जमाने के नीतिगत अपंगता अब खत्म हो चुकी है।सरकार नई नीतियाँ बना रही है और उसका सीधा असर आम जन को मिल रहा है।वो चाहें प्रतियोगी परीक्षाएं हो या पर्यटन सहित चालीस से ज़्यादा नई नीतियाँ और क़ानून बनाये गए हैं। […]

Read More
Uttarakhand

जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों को नकार रही : धामी

देहरादून। भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूलमंत्र के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। लंबे समय बाद दून में नजर आए प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष का कार्यकाल […]

Read More