संयुक्त राष्ट्र में शिकायतें बढ़ने पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल का हंगामा

WhatsApp Image 2026 03 14 at 7.49.20 PM 1

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। संयुक्त राष्ट्र : गैस वितरण में अव्यवस्था और उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को उन्होंने आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार के माध्यम से सौंपा और गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि गैस रिफिल की कोई कमी नहीं है, लेकिन स्थानीय गैस एजेंसी की व्यवस्था बेहद लचर है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी किया गया नंबर अक्सर इनवैलिड बता रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जब ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो रही है, तो उपभोक्ताओं की पासबुक देखकर 25 दिन के निर्धारित अंतराल के अनुसार गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के मूल्य में होम डिलीवरी चार्ज शामिल होने के बावजूद उपभोक्ताओं से ₹50 या उससे अधिक की अतिरिक्त वसूली की जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही एजेंसी कार्यालय पर ई-केवाईसी और अन्य कार्यों के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, जिससे महिलाएं और व्यापारी घंटों तक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने एजेंसी में एक के बजाय कई काउंटर खोलने की मांग की।

ये भी पढ़ें

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

इतिहास सुरक्षित रखने के लिए एक महिला ने पैंतीस साल तक न्यूज़ रिकॉर्ड की

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जायसवाल ने यह भी कहा कि कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग कराई, लेकिन जब गैस लेने पहुंचे तो सिस्टम में पहले ही डिलीवरी दिखा दी गई थी, जो गंभीर अनियमितता का संकेत है। उन्होंने गैस वितरण में किसी भी तरह की राजनीति या पक्षपात को गलत बताते हुए कहा कि एजेंसी सभी उपभोक्ताओं की है और इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता ने प्रशासन को 18 मार्च तक व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जनता के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन की होगी।

 

 

One thought on “संयुक्त राष्ट्र में शिकायतें बढ़ने पर भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल का हंगामा”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

विधायक प्रतिनिधि ने स्टी्टलाइट जलवाने का वादा पूरा किया

वृंदावन 2A के लोगों की एकजुटता रंग लाई चार रजिस्ट्री पत्रों से अधिकारियों को अवगत कराई समस्याएं विजय श्रीवास्तव  Lucknow: वृंदावन सेक्टर 2A कालोनी के दर्जनों निवासियों ने गत छह सितंबर को कालोनी के विजली , गड्ढा युक्त सडक मे जलभराव,पार्क मे छुट्टा पशुओं सुंदरी करण को लेकर सडक पर उतरकर ज़ोरदार नाराजगी प्रगट करते […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट झांसी को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजा की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक ट्रक व 660 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट झांसी की टीम ने बबीना थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार को […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल

हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास हुई वारदात का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दुस्साहसिक घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार […]

Read More