सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस

  • कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर होगा आयोजन

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम  के 92 वें जन्मदिवस के अवसर पर 15 मार्च रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस“ मनाया जायेगा। मान्यवर कांशीराम ने दिसम्बर 1992 में महान समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया “बहुजन समाज बनाओ अभियान“ को तेज किया। मुलायम सिंह ने इटावा से कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसम्बर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

कांशीराम ने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस“ कहा गया है। भाईचारा बनाने का महान काम आज अखिलेश यादव  के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कर रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी महापुरुषों को सम्मानजनक स्थान देती है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय तथा विभिन्न जनपदों के पार्टी कार्यालयों में सभी महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

समाजवादी पार्टी की पीडीए महापुरुष सूची में सर्वश्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, धरती पुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव, मान्यवर कांशीराम, मंडल मसीहा बी.पी. मण्डल, जननायक कर्पूरी ठाकुर, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले, आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू  महाराज, प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, संत रविदास, संत गाडगे, समाजसेवी शिव दयाल चौरसिया, वीरांगना झलकारी बाई, वीरांगना ऊदा देवी पासी, महारानी अवंती बाई लोधी, मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इत्यादि शामिल है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अब जानलेवा हो रही LPG रसोई गैस की किल्लत: अखिलेश यादव

फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत भाजपा सरकार को लाइन में लगकर 2027 में बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एलपीजी रसोई गैस की किल्लत अब जानलेवा हो रही है। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में […]

Read More
homeslider National

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

यात्रियों को देने पड़ सकते हैं 1300 रुपये तक अतिरिक्त देश की निजी एयरलाइन Akasa Air ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। कंपनी के अनुसार अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों से प्रति सीट 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक अतिरिक्त […]

Read More
accidents homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश के Kanpur में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Panki थाना क्षेत्र के सरायमीता ओवरब्रिज पर तीर्थयात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में करीब 57 […]

Read More