- फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
- भाजपा सरकार को लाइन में लगकर 2027 में बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता
नया लुक संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एलपीजी रसोई गैस की किल्लत अब जानलेवा हो रही है। फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुज़ुर्ग की मौत हो गई। गाज़ीपुर में गैस सिलेंडर के लिए धूप में खड़े बुजुर्ग बेहोश हो गए। देश के अन्य राज्यों में भी घटनाएं सामने आ चुकी है। गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी है। आम जनता परेशान है। गैस न मिलने से शहरों में चाय-समोसा से लेकर होटल तक की बड़ी संख्या में दुकाने बंद हो गई है। इन दुकानों को चलाने वाले बेरोजगार हो गये हैं। यह रसोई गैस संकट भाजपा सरकार की नाकामी के चलते पैदा हुई है। बुजुर्ग की मौत और गैस की किल्लत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं।
ये भी पढ़ें
यादव ने कहा कि भाजपाई सच को स्वीकार करें कि भाजपा सरकार की गलतियां अब लोगों की जान भी ले रही हैं। भाजपा सरकार में एलपीजी लापता गैस हो गयी है। भाजपा सरकार के कारण देश की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। भाजपा सरकार ने जनता को एक बार फिर लाइनों में खड़ा कर दिया है। पहले नोटबंदी के समय लाइन में खड़ा किया, खाद के लिए लाइन में खड़ा किया अब गैस सिलेण्डर के लिए लाइन लगवा दिया है। अब यूपी की जनता पूरी ताकत से लाइन में लगकर 2027 में भाजपा को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाकर ही दम लेगी।
