विजय कुमार
बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा है का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ब्लॉक प्रभारी सिद्धौर- एडवोकेट समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार ने समस्त स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओ से कहा कि भारत सरकार का एक प्रमुख मंत्रालय है।
ये भी पढ़ें
हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
जो 15-29 वर्ष के युवाओं के विकास और देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। 2000 में गठित यह मंत्रालय, ‘खेलों के विकास’ और ‘युवा व्यक्तित्व निर्माण’ (जैसे NSS, मेरा युवा भारत) के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है। विशिष्ट अतिथि- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ब्लॉक प्रभारी मसौली – राम रूप वर्मा ने बताया कहा कि अपने जीवन में समय बहुत का सदुपयोग करना बहुत जरूरी है सभी को कोई भी काम करने से पहले सफलता के लिए कब? , कहां? और कैसे स्पष्ट करना जरूरी है तब ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार ने किया कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी ने समस्त अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
