एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है,जो कि पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

इस संबंध में प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने बताया कि निगम मुख्यालय स्तर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक किसी प्रकार का कोई कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

उन्होंने समस्त क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त भ्रामक सूचना के खण्डन के सम्बन्ध में बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि अभ्यर्थियों में निःशुल्क यात्रा सम्बन्धी असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही समस्त चालकों और परिचालकों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराये, ताकि मार्ग पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More