- 3060 ड्राइवर और 3614 कंडक्टर की होगी नियुक्ति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में परिवहन विभाग ने बड़ी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जल्द ही ड्राइवर और कंडक्टर के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में 3060 ड्राइवर और 3614 कंडक्टर की भर्ती की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि इस महीने के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाए ताकि रोडवेज बसों के संचालन में आ रही कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा सके।
ये भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अयोध्या तक, एलपीजी संकट से ‘श्रीराम रसोई’ बंद, हनुमानगढ़ी प्रसाद पर भी असर
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग डिपो में लंबे समय से ड्राइवर और कंडक्टर के पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती होने से बस सेवाओं में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्सिंग या संविदा व्यवस्था के तहत की जा सकती है। इसके लिए संबंधित एजेंसियों और क्षेत्रीय कार्यालयों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती पूरी होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन को और मजबूत किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
