- छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला
लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हुनर क्रिएशन एंड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। यह समारोह भारतीय सेना के निमंत्रण पर विशेष रूप से सैनिकों और उनके परिवारों के लिए आयोजित होगा, जिसमें सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाली सभी रेजिमेंटों को आमंत्रित किया गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
युवा कलाकारों को मिलेगा ‘शान ए अवध’ सम्मान
समारोह में युवा कलाकार समीर-दीपाली, समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी, दीपांशी यादव और ड्रमर तन्मय मुखर्जी को ‘शान ए अवध’ सम्मान से नवाजा जाएगा। ये सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सैनिकों का मनोरंजन करेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
सुरों से गूंजेगी शाम
कार्यक्रम में अनूप जलोटा भजन और गजल पेश करेंगे। वहीं समीर-दीपाली की हिट जोड़ी, इंडियन आइडल सीजन-13 से चर्चित गायिका शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी, समरजीत रंधावा सूफी गीतों से समां बांधेंगी। ड्रमर तन्मय मुखर्जी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, जबकि दीपांशी यादव भी अपनी गायकी से कार्यक्रम में रंग भरेंगी। कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?
रेजिमेंट लगाएंगी खाने के स्टॉल
अवध मेले में सेना की अलग-अलग रेजिमेंट अपने-अपने खाने के स्टॉल भी लगाएंगी, जिससे कार्यक्रम में मेले जैसा माहौल बनेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
पहले भी हो चुके हैं बड़े आयोजन
एसोसिएशन इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित कर चुकी है। हाल ही में 16 फरवरी को गायक हरिहरन को नौशाद सम्मान दिया गया था। इसके अलावा सरोद वादक अमजद अली खान, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, सोनू निगम और रेखा भारद्वाज जैसे कई प्रसिद्ध कलाकारों को भी सम्मानित किया जा चुका है।
