IND vs NZ Final : भारत की तूफानी बल्लेबाजी, 20 ओवर में 255 रन, न्यूजीलैंड के सामने 256 का विशाल लक्ष्य

Untitled 8 copy 1

  IND vs NZ Final   संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की धमाकेदार पारियां

  • अंत में शिवम दुबे ने भी बरपाया कहर

T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अब खिताब जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने होंगे। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेज रन बनाकर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया।

प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पिछले मुकाबले में जीत दिलाने वाली टीम को ही फाइनल में मौका दिया गया है।

रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने जहां अब तक केवल एक मैच गंवाया है, वहीं न्यूजीलैंड को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अब सबकी नजर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर है कि वह इस बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।

न्यूजीलैंड की संभावित टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

भारत की टीम : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर

One thought on “IND vs NZ Final : भारत की तूफानी बल्लेबाजी, 20 ओवर में 255 रन, न्यूजीलैंड के सामने 256 का विशाल लक्ष्य”

Comments are closed.

accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More
Karwa Chauth
homeslider Lifestyle

करवा चौथ: आखिर त्याग और समर्पण की जिम्मेदारी हमेशा महिलाओं पर ही क्यों?

करवा चौथ का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। महिलाएं सजती-संवरती हैं, पूजा की तैयारियां करती हैं और चांद निकलने का इंतजार करती हैं। कई महिलाओं के लिए यह दिन प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। लेकिन इस खूबसूरत परंपरा के बीच एक सवाल भी उठता है—रिश्तों की सलामती के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More