नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो: नेपाल से श्रीलंका तक फैला ड्रग जाल, 10 करोड़ की नशे की खेप बरामद

ed 2 1772809960 1

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो नेपाल, भारत और श्रीलंका तक फैला हुआ था। इस कार्रवाई में एजेंसी ने करीब 10 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। जब्त किए गए सामान में 77.60 किलोग्राम हैशिश ऑयल और 2 किलोग्राम चरस शामिल है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो कार, एक मोटरसाइकिल और एक मछली पकड़ने वाली नाव भी जब्त की गई है।

इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक श्रीलंकाई शरणार्थी भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया गया, जिसमें विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, एनसीबी की चेन्नई और हैदराबाद जोनल यूनिट ने मिलकर इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर 3 मार्च 2026 को हैदराबाद की टीम ने तेलंगाना में बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर रैकल टोल प्लाजा के पास एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में बनाए गए गुप्त खानों से 2 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जांच के दौरान सामने आया कि यह चरस और बड़ी मात्रा में हैशिश ऑयल नेपाल के काठमांडू से भारत लाया गया था। तस्करों ने इसे भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर के जरिए देश में प्रवेश कराया था। इसके बाद तस्करों ने करीब 78 किलोग्राम हैशिश ऑयल तमिलनाडु के तूतीकोरिन तक पहुंचा दिया था। वहां से इसे समुद्री रास्ते से श्रीलंका भेजने की योजना बनाई गई थी। सूचना मिलने के बाद एनसीबी की चेन्नई टीम ने छापेमारी कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी मात्रा में हैशिश ऑयल बरामद किया।

ये भी पढ़ें

महिला सशक्तिकरण का जश्न ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और इसकी ऐतिहासिक महत्ता!

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

जांच में यह भी सामने आया कि तस्कर समुद्र में मिड-सी ट्रांसफर के जरिए ड्रग्स की खेप श्रीलंका भेजने वाले थे। इसके लिए एक फिशिंग बोट का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे भारतीय तटरक्षक बल की मदद से रोककर जब्त कर लिया गया। एनसीबी के मुताबिक इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड श्रीलंका में बैठा एक व्यक्ति है, जिसने पूरे ऑपरेशन को फाइनेंस और मैनेज किया था। फिलहाल एजेंसी पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Vastu Tips for Home
homeslider Religion

वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए

Vastu Tips for Home: अपना घर बनाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि वहां परिवार के सदस्यों को सुख-शांति मिले और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे। घर की सुंदरता और सुविधाओं के साथ कई लोग वास्तु से जुड़ी मान्यताओं का भी ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए दिशाओं […]

Spread the love
Read More