इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में रसोई गैस हुई महंगी, 14.2 किलो का सिलेंडर 60 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ा दी गई हैं। वहीं, होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ गए हैं।

राजधानी और बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम

दिल्ली: 853 रुपये → 913 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये → 912.50 रुपये

कोलकाता: 879 रुपये → 930 रुपये

चेन्नई: 868.50 रुपये → 928.50 रुपये

यह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के बाद पहली बार बढ़ोतरी है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगे

इजरायल-ईरान तनाव के कारण कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट बिजनेस पर पड़ेगा।

नई कमर्शियल सिलेंडर कीमतें

दिल्ली (19 किलो): 1768.50 रुपये → 1883 रुपये

मुंबई (19 किलो): 1720.50 रुपये → 1835 रुपये

कोलकाता (19 किलो): 1875.50 रुपये → 1990 रुपये

चेन्नई (19 किलो): 1929 रुपये → 2043.50 रुपये

गौरतलब है कि एक मार्च 2026 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28-31 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अब एक सप्ताह में 143 से 146 रुपये तक का इजाफा हो चुका है।

homeslider International

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

पुराने सभी राजनीतिक दल धराशाई, विपक्ष में बैठने लायक भी सीटें जीतने के लायक नहीं सरकार बनाने के लिए 275 सीटों में 138 की दरकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में चुनाव बाद वोटों की गिनती का जो रूझान आ रहा है उससे तय है कि पुरानी कोई भी पार्टी बहुमत तो दूर, विपक्ष के […]

Read More
Business homeslider

AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

नई दिल्ली। एयर कंडीशनर बनाने वाली जापानी कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के चलते उठाया है। डाइकिन इंडिया के बयान में कहा गया, “अप्रैल 2026 से, हम कच्चे […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

 बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर नया लुक संवाददाता लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से […]

Read More