AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

नई दिल्ली। एयर कंडीशनर बनाने वाली जापानी कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के चलते उठाया है। डाइकिन इंडिया के बयान में कहा गया, “अप्रैल 2026 से, हम कच्चे माल और सप्लाई चेन खर्च में लगातार बढ़ोतरी को संतुलित करने के लिए अपनी सभी उत्पाद श्रृंखला की कीमतों में 7-12% तक की बढ़ोतरी करेंगे।

पिछला साल AC इंडस्ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण

इस साल की शुरुआत में टाटा ग्रुप की वोल्टास ने भी चेतावनी दी थी कि तांबे की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण रूम AC की कीमतें 5-15% तक बढ़ सकती हैं। पिछला साल रूम एयर कंडीशनर इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से बिक्री प्रभावित हुई थी। जबकि 2024 में तेज गर्मी के चलते देश में AC की बिक्री रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

इस साल 1.35 करोड़ AC बिकने का अनुमान

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रूम एयर कंडीशनर बाजार में इस साल लगभग 1.35 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान है। इस बाजार में वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लूस्टार, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

डाइकिन लाएगी नई सीरीज

डाइकिन इंडिया ने 2026 के लिए अपनी नई उत्पाद श्रृंखला की घोषणा की है। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कंवलजीत जावा ने कहा कि “साल 2026 सीरीज में 60 से ज्यादा मॉडल हैं, जो हमारी जापानी इनोवेशन विरासत को सही मायने में दिखाते हैं और भारतीय जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं।

homeslider International

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

पुराने सभी राजनीतिक दल धराशाई, विपक्ष में बैठने लायक भी सीटें जीतने के लायक नहीं सरकार बनाने के लिए 275 सीटों में 138 की दरकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में चुनाव बाद वोटों की गिनती का जो रूझान आ रहा है उससे तय है कि पुरानी कोई भी पार्टी बहुमत तो दूर, विपक्ष के […]

Read More
Business homeslider

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में रसोई गैस हुई महंगी, 14.2 किलो का सिलेंडर 60 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ा दी गई हैं। वहीं, होटल, […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

 बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर नया लुक संवाददाता लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से […]

Read More