महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

  • राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

महापौर सुषमा खर्कवाल के लालबाग स्थित केंद्रीय कार्यालय को होली मिलन समारोह के लिए बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शाम करीब तीन बजे शुरू हुए होली मिलन समारोह में कलाकारों ने रंगारंग होली गीत की प्रस्तुतियों पेश कर आगंतुकों को थिरकने पर विवश कर दिया।

ये भी पढ़ें

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

समारोह में महापौर ने आगंतुकों को गुलाल से टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्षदों और स्थानीय लोगों के नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए ठंडाई समेत अन्य स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। इसका लोगो ने जमकर लुत्फ लिया।

Business homeslider

AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

नई दिल्ली। एयर कंडीशनर बनाने वाली जापानी कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के चलते उठाया है। डाइकिन इंडिया के बयान में कहा गया, “अप्रैल 2026 से, हम कच्चे […]

Read More
Business homeslider

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में रसोई गैस हुई महंगी, 14.2 किलो का सिलेंडर 60 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत में रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ा दी गई हैं। वहीं, होटल, […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

DIG व्यस्त, अधीक्षक मस्त, बंदी वसूली से त्रस्त

 बुंदेलखंड की झांसी जेल का हाल बेहाल  जेल में सुविधा शुल्क के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी कमाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाह रहे अफसर नया लुक संवाददाता लखनऊ। तू डाल डाल तो मैं पात पात… यह कहावत मंडलीय झांसी जेल के अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में लंबे समय से […]

Read More