नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश के कई राज्यों में राज्यपालों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई राज्यों के राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वहीं जिस्नु देव वर्मा, जो अभी तेलंगाना के राज्यपाल थे, उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा विनय कुमार सक्सेना , जो अब तक दिल्ली के उपराज्यपाल थे, उन्हें लदाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रहे तरणजीत सिंह सधूँ को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। अन्य नियुक्तियों में नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि सेना के पूर्व अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में R. N. रवि , जो अभी तमिल नाडु के राज्यपाल हैं, उन्हें वेस्ट बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर , जो केरल के राज्यपाल हैं, फिलहाल तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगे।
इसके साथ ही कवीन्द्र गुप्ता, जो लद्दाख के उपराज्यपाल हैं, उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। केंद्र सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
