ओडिशा में दरिंदगी की इंतहा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर ‘मददगार’ बना हैवान

WhatsApp Image 2026 02 28 at 3.54.38 PM
  • युवती की हत्या से सनसनी

जगतसिंहपुर/ओडिशा। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 23 वर्षीय युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किए जाने के बाद उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपहरण, दुष्कर्म व हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी की सुबह युवती अपने कथित प्रेमी सोमनाथ ओझा के साथ घर से शादी करने के इरादे से निकली थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जगतसिंहपुर स्थित सरला मंदिर बुलाया, लेकिन वहां विवाह करने के बजाय सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।

मदद के बहाने ले गया, फिर किया दूसरा अपराध

बस स्टैंड पर अकेली और परेशान खड़ी युवती को एक बाइक सवार युवक मिला, जिसकी पहचान झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई। उसने युवती को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया, लेकिन उसे पारादीप स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मकान की छत पर युवती के साथ दोबारा दुष्कर्म किया और बाद में सबूत मिटाने के लिए उसे चार मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुमशुदगी से हत्या तक खुला मामला

जब युवती घर नहीं लौटी तो 23 फरवरी को उसके भाई ने तिरतोल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन शव मिलने के बाद मामला संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज हुआ, लेकिन आगे की जांच और परिजनों की शिकायत के बाद दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस जांच तेज, इलाके में आक्रोश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है और आरोपियों को अदालत में पेश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने वाला ‘साइको अटैकर’ गिरफ्तार

Spread the love

Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Thailand school shooting
Crime News International

थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने आठ लोगों की जान ली

पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग की, फिर सुसाइड Thailand school shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इससे तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। फिर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली […]

Spread the love
Read More
Car fire incident
Crime News Uttar Pradesh

BKT  में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास हुई घटना का मामला हादसा या फिर कोई और वजह, कितने लोग कार में सवार थे यह पता नहीं चल सका ए अहमद सौदागर Car fire incident in BKT: BKT थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार के पास सड़क किनारे मारूति कार में अचानक आग लग […]

Spread the love
Read More