डामटा में कार यमुना में गिरी, सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत

डामटा। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक टाटा नेक्सन कार रिखाऊं खड्ड से डामटा की ओर आ रही थी। रिखाऊं खड्ड से करीब चार किमी आगे बदाणी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह दोनों निवासी ढुईंक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर हमला करने वाला ‘साइको अटैकर’ गिरफ्तार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की सूचना मिलते ही डामटा चैकी से पुलिस टीम, बड़कोट से एसडीआरएफ और नौगांव से फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से सड़क तक पहुंचाया। तुषार खत्री गढ़वाल राइफल्स का जवान था। वर्तमान में असोम में तैनात था और इन दोनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि, अजय सिंह छह बहनों का अकेला भाई था।

ये भी पढ़ें

13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…

Uttarakhand

तीन मार्च को आसमान होगा सुर्ख, उत्तराखंड में नौ घंटे पहले लगेगा सूतक

देहरादून। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च को वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल आभा लिए दिखाई दे सकता है। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। सूतक लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मांगलिक […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड से पलायन रोकने को ठोस रणनीति बने : गर्ब्याल

देहरादून। ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम विकास कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। एनआरएलएम, महात्मा […]

Read More
Uttarakhand

देहरादून में अवैध खनन की जांच कर रही वन विभाग की टीम पर हमला

देहरादून। एक तरफ बेहतर खनन राजस्व के लिए केंद्र सरकार धामी सरकार को भारी भरकम प्रोत्साहन राशि दे रही है। और खनन करने वाले वन विभाग के कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बड़वाला-हरिपुर पुल के पास अवैध खनन की जांच कर रही वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों […]

Read More