STF : सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले को यूपी एसटीएफ नें कैंट से दबोचा

1200 675 26124064 thumbnail 16x9 ni aspera

   ए अहमद सौदागर

लखनऊ। STF  नवयुवकों को भारतीय सेना में भती कराने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति आलोक तिवारी को राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र के उस्मान चौक व सदर के बीच से गिरफ्तार किया हैं। पकड़ा गया आरोपी कन्नौज के मोगपुर निगोह, थाना विशुनगढ, छिबरामऊ का हैं।इसके पास से अंक पत्र पांच व फर्जी आधार कार्ड एक व वास्तविक आधार कार्ड एक तथा ATM कार्ड एक औऱ रुपये 1430/- नगद बरामद हुआ। STF के मुताबिक आलोक तिवारी आर्मी में भर्ती होने के लिए आने वाले लड़को को भती सेंटर के आस -पास आकर देखता रहता है।

उसमें से जिन लड़कों को मेडिकल टेस्ट में पहली बार रिजेक्ट कर दिया जाता है। उन लड़को के बारे में पता करके उनका मेडिकल टेस्ट पास कराने का लालच देकर उनसे एक से डेढ़ लाख रूपये ले लेता है। एक वार में कम से कम सात से आठ लड़कों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें तैयारी करवाता है। जिन लड़कों को हाथ कांपने की दिकत होती है, उन्हें वह टेस्ट से लगनग। घण्टे पहले ड्युराबोलिन का इन्जेक्शन लगवा देता है।

ये भी पढ़ें

गंदगी कूडा गोबर सड़ांध से लोगों का जीना मुहाल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिससे उनके हाथ कांपने बंद हो जाते हैं। जिन लडकों के कान में समस्या होती है।उनका उनका कान साफ करवा देता है। इसके बाद उन्हें दुबारा मेडिकल टेस्ट के लिए भेज देता है। जो अपने आप मेडिकल टेस्ट पास हो जाते है उनके रूपये रख लेता है तथा जो टेस्ट में पास नहीं होते है उनके दिये हुए पैसे में 10-20 हजार रूपये काट कर बाकी रूपये वापस कर देता है।जित्तसे वह लड़के किसी से कोई शिकायत नहीं करते हैं। सेना ने नहीं होने के लिए आने वाले लड़को से उनकी ओरिजनल मार्कशीट रख लेता है, जिससे वह लड़के बिना रूपये दिये नहीं जा पाते हैं। पकड़े गये आरोपी को राजधानी के थाना कैन्ट में दाखिल किया गया हैं।

Spread the love

Forest Campaign
Uttar Pradesh

जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल

प्रत्येक विकास खण्ड में आज होगी ऊर्जा वन की स्थापना Forest Conservation Campaign: वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम 01 हेक्टेयर क्षेत्र में सिरस, […]

Spread the love
Read More
Prayagraj Road Accident
Crime News Uttar Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से उजड़ा परिवार, प्रयागराज में महिला की मौत से मचा कोहराम

Prayagraj Road Accident : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir Trust
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी संतों को, CEO नियुक्ति फिलहाल टली

Ram Mandir Trust : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की न्यासी मंडल की अहम बैठक बुधवार को अयोध्या में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी श्रावण मास की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सबसे […]

Spread the love
Read More