कपूत बेटों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे मां-बाप

  • पिछले साल से लेकर अबतक कई लोगों ने अपनों को बनाया निशाना

  ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरों में रहने वाले कुछ लोग कपूत बेटों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे हैं। बेखौफ बेटों ने पिछले साल से लेकर अब तक कई वारदात कर रिश्ते को कलंकित कर चुके हैं। भेद खुलने पर पता चला कि कातिल गैर नहीं बल्कि अपना ही निकला। बेखौफ अक्षत ने गोलियों से भूना, फिर शव को टुकड़ों में किया इरादे इतना खतरनाक कि शव को जलाने की तारपीन का तेल भी रखा था। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने कातिल बेटे अक्षत प्रताप सिंह को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो आम आदमी तो दूर पुलिस के भी होश उड़ गए।

खास बात यह है घर के भीतर गोलियों की गूंज दीवारों तक टकराते हुए बाहर तक गई, लेकिन घर में मौजूद बेटी, दादा बाबा को भनक तक नहीं लगी। इससे आंशका जताई जा रही है कि परिवार का हर सदस्य खूनी खेल खेलने वाले अक्षत प्रताप सिंह से खौफ खा रहे थे, यही वजह है कि इस मामले में कोई भी करीबी मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे?

सनद रहे कि बीस फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब घर के भीतर से काफी बदबू आने लगी थी। बताया जा रहा है कि अक्षत प्रताप सिंह के पास एक लत नहीं कई लत थी। जानकार बताते हैं कि चोरी, महंगी शौक, नशे का आदी था, लेकिन काम के नाम पर शून्य। हालांकि पुलिस को अक्षत प्रताप सिंह ने बताया पिता आए दिन पढ़ाई के लिए दबाव बनाते थे, लेकिन कड़वा सच यह है अक्षत का यह कबूलनामा में छेद ही छेद है।

ये भी पढ़ें

आयकर छापे में बसपा विधायक उमाशंकर के यहां से करोड़ों की नकदी बरामद

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पढ़ाई तो महज बहाना? पुलिस अक्षत को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन पुलिस इसके बावजूद गहनता से छानबीन कर रही है कि अक्षत ने अकेले घटना को अंजाम दिया या फिर कोई और शामिल था? इन सनसनीखेज वारदातों को लेकर घरों में अकेले रहने वाले और बिगड़ैल सपूत के रवैए को देखते हुए अब लोगों के भीतर मानो खौफ सताने लगा है कि कहीं उनका भी लाडला खूनी अक्षत न बन जाए।

 

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More