आयकर छापे में बसपा विधायक उमाशंकर के यहां से करोड़ों की नकदी बरामद

WhatsApp Image 2026 02 26 at 12.52.42 PM

लखनऊ। आयकर विभाग ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर से जुड़े ठिकानों पर देर रात तक व्यापक कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार विभाग की 50 से अधिक अधिकारियों की टीम ने लखनऊ समेत 30 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 3 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की जा चुकी है, जबकि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं। यह दस्तावेज विशेष रूप से सोनभद्र और मिर्जापुर में अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन दस्तावेजों में कथित रूप से कई अधिकारियों के नाम और उन्हें दी जाने वाली रकम का उल्लेख भी सामने आया है। जांच एजेंसियों को इस बात की भी आशंका है कि अवैध कमाई को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से निवेश किया गया। छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी और साई राम इंटरप्राइजेज के नाम से सड़क निर्माण और खनन से जुड़े कार्य किए जाने के संकेत मिले हैं।

ये भी पढ़ें

अपर आयुक्त गोरखपुर को नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पूरे मामले में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट भी अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट में सोनभद्र में अवैध खनन के कारण लगभग 60 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का जिक्र किया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर विधायक से जुड़े ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गीडा में 17,650 करोड़ का निवेश, सपा के बूचड़खाना प्रस्ताव पर योगी का निशाना

सैफई महोत्सव नहीं, अब 403 सीटों पर विकास: योगी पूर्वी यूपी से मच्छर-माफिया का सफाया: योगी मदुरै में दीपक जलाने से रोका गया: योगी यूपी में सब चंगा, यूरोप में दंगे: योगी यूपी में बन रहीं AK-203 और ब्रह्मोस मिसाइलें: योगी 25 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल स्किलिंग जोन ट्रेनिंग के साथ युवाओं को मिलेगी […]

Read More
Meerut
homeslider Uttar Pradesh

मेरठ में दहेज लोभियों को लड़की वालों का करारा जवाब

स्कॉर्पियो मांगी तो थमा दी प्लास्टिक की कार, लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दहेज प्रथा को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी के दौरान दहेज में स्कॉर्पियो कार मांगने का आरोप लगने पर लड़की वालों ने ऐसा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

राजभर का अखिलेश पर निशाना, चुप्पी पर सवाल

सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं रहे नेता-कार्यकर्ता: OP अखिलेश के वादों पर जनता को भरोसा नहीं: राजभर सपा नेता गुंडई से आगे नहीं बढ़ पा रहे: राजभर Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर […]

Read More