
- इससे पहले भी लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ व अमरोहा में बम होने की खबर से मचा हड़कंप
- पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। एक सप्ताह के भीतर चौथी बार लखनऊ सहित यूपी के कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, मेरठ, अलीगढ़ और अमरोहा में जज की अधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम से उड़ाने की दी गई थी। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहनता से छानबीन कर रही थी कि एक बार फिर किसी संदिग्ध शख्स ने लखनऊ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।
पिछले दिनों की तरह इस बार भी कचहरी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर तमिलनाडु नाम से धमकी भरा मेल मिलने से हड़कंप मच गया। बम होने की खबर मिलते ही राजधानी लखनऊ में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग कराई गई। बार बार कचहरी को मिल रही धमकियों के पीछे आखिर किन लोगों की साज़िश हो सकती है इसे लेकर पुलिस ही नहीं जांच एजेंसियां भी खासा बेचैन नजर आ रही है।

