पीलीभीत में सिलेंडर की आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, दंपती समेत चार झुलसे

Pilibhit

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में मंगलवार को घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, हादसा पूरनपुर नगर के मोहल्ला बमनपुरी में हुआ। यहां रहने वाले नरेश जोशी के घर में चाय बनाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में नरेश जोशी, उनकी पत्नी ज्योति, 14 वर्षीय बेटा वासु और नौ वर्षीय बेटी माही झुलस गए। इसी दौरान घर में खेलने आई नरेश की दो वर्षीय भतीजी विष्टी भी आग की चपेट में आ गई।

ये भी पढें

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो वर्षीय विष्टी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढें

भगवान शिव के बाघ की खाल धारण करने का क्या है रहस्य? जानें धार्मिक महत्व

चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया

प्राथमिक उपचार के बाद नरेश जोशी, उनकी पत्नी ज्योति और दोनों बच्चों वासु व माही को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पूरनपुर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पांडे पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शुभमन गिल-शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, गिल रिकॉर्ड के करीब

पंजाब में नशे के मुद्दे पर विवाद के बाद फायरिंग, परमिंदर सिंह झोट्टा की मौत

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

 

Spread the love

Bareilly
homeslider Politics Uttar Pradesh

‘दंगा करने वालों को नहीं बख्शेंगे’, बरेली में CM योगी की सख्त चेतावनी

Bareilly: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली क्लब में आयोजित जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। […]

Spread the love
Read More
Pakistan
Crime News homeslider International pakistani

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News homeslider National Punjab

पंजाब में नशे के मुद्दे पर विवाद के बाद फायरिंग, परमिंदर सिंह झोट्टा की मौत

Mansa: पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा की गोली लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर पर हुई, जहां कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के समय परमिंदर सिंह फेसबुक लाइव […]

Spread the love
Read More