चिनहट: होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

Untitled 9 copy 17
  • इस दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए की अपील

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन में गुरुवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपील करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। इस मौके पर पीस मीटिंग में शामिल हुए धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से कहा कि किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देंगे। साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

आगामी होली पर्व और रमजान पर्व पर सुरक्षा को लेकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के निर्देशन व इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि होली और रमजान (ईद) एक ऐसा पर्व है जो भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर रंग के दौरान कोई किसी तरह का हुड़दंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीस मीटिंग में शामिल हुए दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से अपील करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा कि भले ही लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हों लेकिन सच्चाई यह है कि होली पर्व और ईद पर्व भाईचारे का संदेश देता है और इस दौरान हर नाराजगी को दूर करते हुए लोग एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हैं। इस मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं तथा चिनहट क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More