अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महाराजगंज में DM को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026 02 25 at 6.52.27 PM

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आज जिलाधिकारी महाराजगंज को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पत्र में जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नंद और उनके शिष्यों के ऊपर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और एक अपराधी की मदद से यौन शोषण जैसे घृणित मामले में मुकदमा कायम कराए जाने की निंदा की गई और प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी महराजगंज के तरफ से भेजे गए ज्ञापन में इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का आग्रह किया गया है और उनसे उत्तर प्रदेश के इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप की मांग भी की गई

विदित हो कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर स्वामी परमपूज्य शंकराचार्य जी एवं उनके शिष्यों के साथ प्रशासन द्वारा मारपीट और नन्हे नन्हे बटुकों की चोटी खींचकर लात से मारने जैसा निंदनीय कार्य किया गया जिसका पूरी दुनिया के सनातन धर्मी विरोध कर रहे हैं। विगत दिनों शंकराचार्य जी के ऊपर जो मुकदमा कायम हुआ है वह जिस व्यक्ति द्वारा कराया गया

ये भी पढ़ें

PSLV की लगातार विफलताओं पर इसरो सतर्क, पूर्व वैज्ञानिकों की विशेष समिति गठित

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वह 25 हजार का इनामी अपराधी है और हत्या, गौहत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मकान कब्जा करना, छिनैती जैसे गंभीर अपराधों का मुजरिम है। इससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश की सरकार पूज्य स्वामी जी को प्रताड़ित करने के लिए दुर्दांत अपराधी का सहारा ले रही है। हमारी मान्यता है कि यह घटना विकृत मानसिकता और द्वेष की राजनीति से प्रेरित है इस जनपद के सभी कांग्रेसजन सरकार के इस अमानवीय कृत्य का भरपूर विरोध करते हैं। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन मंत्री विनोद सिंह एवं नूर आलम, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल, श्रमिक नेता उदय प्रताप सिंह, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, संदीप तिवारी, आयुष सिंह, जमील अहमद, महेंद्र कुमार, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर Lucknow : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया […]

Spread the love
Read More