BSP के उमाशंकर सिंह पर वार, बड़ी सियासी तकरार

 

  • सत्ता के गलियारों में चर्चा, कहीं दयाशंकर से विवाद के चलते कार्रवाई तो नहीं
  • सिंह इस नॉट किंग: राजपूत बिरादरी में काफी प्रभावी हैं क्षत्रसक्ति कंपनी के मालिक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई पर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैंसर से जूझ रहे जनप्रतिनिधि को भी नहीं छोड़ा जा रहा, जो बेहद संवेदनहीनता दर्शाता है।

आयकर विभाग ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। हालांकि विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

BJP के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसने भी छापा डलवाया है, वह मानवीय संवेदनाओं से दूर है। मंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद मामला प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें

इजरायल में मोदी, जापान में योगी: कूटनीति से निवेश तक भारत की बहुआयामी पहल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजनीति के जानकारों का कहना है कि छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब हाल के दिनों में उमाशंकर सिंह और भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के बीच टकराव की खबरें चर्चा में रही थीं। दयाशंकर सिंह को भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व से निकटता रखने वाला नेता माना जाता है। इस पृष्ठभूमि ने छापेमारी को लेकर राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के शीर्षक पर रोक की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

 

राजनीतिक गलियारों में अब कई सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या यह कार्रवाई केवल वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है? क्या निशाना सिर्फ उमाशंकर सिंह हैं? क्या यह बसपा के खिलाफ राजनीतिक संदेश है? या फिर हालिया राजनीतिक टकराव से इसका कोई संबंध है? फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और आधिकारिक निष्कर्ष सामने आना बाकी है। लेकिन इस कार्रवाई ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए सियासी समीकरणों और शक्ति संतुलन को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

 

 

 

 

homeslider Uttar Pradesh

अमरोहा में ‘एक फूल दो माली’ सीन: दो-दो बारातें पहुंचीं, संभल वाले दूल्हे से हुआ निकाह

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक ही दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो अलग-अलग बारातें पहुंच गईं, जिससे मौके पर तनाव और अफरातफरी की स्थिति बन […]

Read More
Analysis homeslider Politics West Bengal

बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का 33 फीसदी महिला आरक्षण दांव

भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है। केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने जा रही है। इसके लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से करीब एक सप्ताह पूर्व 16 से 18 तक तीन दिनों का विशेष लोकसभा सत्र बुलाया गया है। भारतीय जनता […]

Read More
homeslider Politics

नारी शक्ति वंदन अभियान में पीएम मोदी का बयान: महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र को होगा फायदा

नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाए बिना लोकतंत्र की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समय आ गया है जब महिलाओं को राजनीति […]

Read More