महराजगंज स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

Untitled 16 copy 1

महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक -निर्माण में नारी

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक -निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष चारू चौधरी थीं।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने गंभीरता और रुचि के साथ देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उपाध्यक्ष  चारू चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं परिवर्तन के युग की सशक्त साक्षी बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे धरातल पर साकार रूप दिया जा रहा है। महिलाओं को अन्याय एवं उत्पीड़न के विरुद्ध सजग और साहसी बनकर खड़ा होना होगा।

आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उपस्थित महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी  बीएन. कन्नौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सुश्री श्रेया मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  तन्मय, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, महिला थाना प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण, महिला कल्याण विभाग के काउंसलर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

READ MORE

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

मुलायम सिंह यादव परिवार में मातम, छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, दिल्ली में थीं पत्नी अपर्णा यादव

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More