पान मसाला थोक व्यापारियों की कालाबाजारी पर कोई अंकुश नहीं

Untitled 4 copy 27
  • सिगरेट के दामों में भी हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी
  • बढ़े हुए दामों को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों में हो रही नोंकझोंक

नया लुक डेस्क

लखनऊ। केंद्रीय बजट में तम्बाकू उत्पादों में 40 फीसदी बढ़ोत्तरी की घोषणा होते ही पान मसाला और सिगरेट के थोक विक्रेताओं की बल्ले बल्ले हो गई है। यह दुकानदार 160 रुपए में मिलने वाला मसाला 250 रूपये में बेंच रहे है। थोक विक्रेताओं से लेकर फुटकर गुमटी वाले दुकानदार पांच रुपए में मिलने वाला मसाला सात और आठ रुपए में बेंच रहे है। कुछ ऐसा ही हाल सिगरेट में भी देखने को मिल रहा है। महंगा माल लेकर फुटकर दुकानदारों ने सिगरेट के दामों में भी दो से पांच रुपए बढ़ा दिए है। बढ़े हुए दामों को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों में नोंकझोंक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसा तब है जब बढ़े हुए दामों को एक अप्रैल से लागू किए जाने का निर्देश दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

मिर्जापुर जेल अधीक्षक की तानाशाही से वार्डर की मौत!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश किया। बजट में तम्बाकू उत्पादों में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी किए जाने की घोषणा की गई। इसकी जानकारी होते ही पान मसाला और सिगरेट के थोक व्यापारियों ने निर्धारित समय से पहले ही इनके दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर अपने खजाने को भरना चालू कर दिया। राजधानी के पान दरीबा, बाराबिरवा के महेश ट्रेडर्स, बंगला बाजार के शैलेन्द्र, सुनील और अमित समेत अन्य थोक विक्रेताओं ने पुराने प्रिंट रेट के मसालों को डंप करके इसकी कालाबाजारी शुरू कर दी। फुटकर दुकानदारों की माने तो यह थोक विक्रेता दुकानों से माल न बेचकर गोदामों से माल की बिक्री कर रहे है। इन थोक विक्रेताओं ने दामों में इस कदर बढ़ोतरी कर दी है कि महंगा माल खरीदकर फुटकर दुकानदार और महंगा बेचने को मजबूर है। बढ़े हुए दामों को लेकर फुटकर दुकानदारों और ग्राहकों में नोंकझोंक आसानी से देखी जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि सरकार में बैठे अफसरानों को थोक व्यापारियों की यह ब्लैक मार्केटिंग दिखाई ही नहीं पड़ रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़े

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, पैसेंजर बस नदी में गिरने से छह महिलाओं समेत 18 की मौत, 27 घायल

मसाला के फुटकर दुकानदारों के मुताबिक जो कमला पसंद पान मसाले का पैकेट 160 रुपए में मिलता था वह अब 250 से 260 रुपए में मिल रहा है। इसी प्रकार 130 वाला राजश्री 180 में, 145 वाला राजश्री गोल्ड 220 से 230, 155 वाला एसएनके 200 रुपए में मिल रहा है। सिग्नेचर पान मसाला तो मार्केट से गुम ही हो गया है। इसी प्रकार 87 रुपए में मिलने वाली छोटी गोल्ड सिगरेट 110 में और 155 में मिलने वाली बड़ी गोल्ड 220 से 230 रुपए में बेचकर थोक विक्रेता आम आदमी की जेब पर डाका डाल रहे है। सरकार खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग कर रहे इन थोक व्यापारियों पर कब अंकुश लगाएगी। यह सवाल फुटकर दुकानदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Jute packaging for sugar
Business National

चीनी पैकेजिंग पर बढ़ा विवाद, हर साल ₹800 करोड़ अतिरिक्त खर्च का दावा

चीनी की जूट पैकेजिंग पर सवाल Jute packaging for sugar: चीनी की पैकेजिंग को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (ISMA) और राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ (NFCSF) ने केंद्र सरकार से चीनी की जूट की बोरियों में अनिवार्य पैकेजिंग से पूरी तरह छूट देने की मांग […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More