जनता समाजवादी पार्टी के नेता उपेंद्र यादव ने कहा, संविधान संशोधन और स्थिर राजनीति जरूरी

WhatsApp Image 2026 02 24 at 1.40.26 PM

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल ! जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी मधेश के मुद्दों और मधेशी जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत है। सोमवार को भैरहवा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष यादव ने कहा कि मधेश आंदोलन, समावेशिता और अधिकार के सवाल पर जसपा नेपाल स्पष्ट एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की चर्चाओं और वास्तविक जनाधार में अंतर होता है, इसलिए राजनीतिक मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण जरूरी है।

यादव ने बताया कि उनकी पार्टी संविधान संशोधन, प्रदेश और स्थानीय तह को स्रोत–साधन हस्तांतरण कर अधिकार संपन्न बनाने, गरीबी और बेरोजगारी दूर करने, भ्रष्टाचार नियंत्रण, सुशासन, आर्थिक विकास और समृद्धि जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुदलीय व्यवस्था स्थापित होने के 35 वर्षों में 30 बार सरकार बदल चुकी है। राजनीतिक अस्थिरता के लिए उन्होंने नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल को जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़ें

पीएम मार्क कार्नी की भारत यात्रा से बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यादव ने कहा, “राजनीतिक स्थिरता न होने के कारण अपेक्षित आर्थिक विकास नहीं हो सका। देश राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, नैतिक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संकट से घिरा हुआ है। लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करने वाले दल सरकार में बने रहने और अन्य दलों को विभाजित करने में केंद्रित रहे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार नियंत्रण, सुशासन, उद्योग, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अपेक्षित सुधार नहीं होने से जनता में निराशा बढ़ी है। निजीकरण और आर्थिक उदारीकरण के नाम पर स्वदेशी उद्योगों और कल-कारखानों की बिक्री से जनता में आक्रोश है।

अध्यक्ष यादव ने दावा किया कि वर्तमान संविधान व्यापक सहमति के बिना जारी किया गया था, इसलिए इसमें संशोधन और पुनर्लेखन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निवेश सुरक्षा की गारंटी और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण नेपाल में निवेशक आकर्षित नहीं हो पा रहे हैं। पत्रकार सम्मेलन में रूपन्देही क्षेत्र नंबर 4 के प्रत्याशी सर्वेन्द्र नाथ शुक्ला समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Untitled 6 copy
National Politics

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री […]

Read More
Moradabad
homeslider Uttar Pradesh

बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

Moradabad: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मुरादाबाद और रामपुर में भी कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार किया। हड़ताल के कारण कई बैंक शाखाओं में सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं और जरूरी […]

Read More
Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

Saharanpur: सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही मस्जिद प्रबंधन पर लगाए गए छह करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने की वसूली पर अगली सुनवाई तक […]

Read More